करछना थाना क्षेत्र के डीहा बाजार में गुरुवार दिन रात को 15-20 की संख्या में असलहा धारी लोगों के द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर घर व घर के पास में बने गोमती दुकान को तोड़कर नष्ट कर दिया गया था। इस घटना में राज प्रताप सिंह समेत चार अन्य दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ था। मामले को लेकर पीड़ितों द्वारा करछना थाने पर पहुंचकर शिकायत की गई।