शाहगंज: शेरपुर गांव में संदिग्ध आग में दो छप्पर हुए राख, रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो रिहायशी छप्पर और लाखों रुपये मूल्य का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना में एक गाय भी झुलस गई। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है