मंगलवार को बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान जनसुनवाई में आए 104 आवेदनों पर कलेक्टर सोनिया मीणा ने सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देशित किया। साथ ही कलेक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी भी ली।