अनूपपुर: भोलगढ़ के जंगल में पांचवें दिन भी डटे तीन हाथी, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
अनूपपुर। जिला मुख्यालय से करीब 8 किमी दूर भोलगढ़–बरबसपुर क्षेत्र में तीन हाथियों का दल पांचवें दिन भी विचरण करता रहा। गुरुवार रात एक बड़ा दो-दांत वाला हाथी जंगल से निकलकर बस स्टैंड के पास राज्य मार्ग पार करते हुए भोलगढ़ गांव की ओर बढ़ गया, जबकि दो अन्य हाथी जंगल में ही रहे। वन विभाग लगातार निगरानी कर ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा महुआ व कच्ची शराब जैसी गंध वाल