रामपुर: शनिवार को सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया
Rampur, Rampur | Sep 28, 2024 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश के अनुसार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से पुलिस ने चोरी के अभियोग में वांछित एक आरोपी को मय चोरी के माल के साथ बाकर इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्ज़े से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए गए है।