रामपुर: चमरपुरा चौराहे के पास अज्ञात कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Rampur, Rampur | Sep 28, 2024 चमरपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने एक पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है उधर अज्ञात कार चालक घटना को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो गया है।