रामपुर: शाहबाद ब्लॉक के सामने ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 28, 2024 थाना शाहबाद क्षेत्र के ग्राम भोरकी निवासी विनीत कुमार मोटरसाइकिल से सेफनी अपनी ननसार जा रहे थे। शाहबाद ब्लॉक के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विनीत घायल हो गए। घायल को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर घायल का चिकित्साको द्वारा उपचार किया जा रहा है।