जहानाबाद: बाल्टी फैक्ट्री स्थित एक घर और कार से 4 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद, पिता गिरफ्तार, बेटा फरार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बाल्टी फैक्ट्री मोड़ स्थित एक घर में छापेमारी कर करीब चार कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान आरोपी अपनी कार लेकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पीछा करने पर कार छोड़कर फरार हो गया। कार की डिक्की से तीन कार्टन और घर से एक थैले में अंग्रेजी शराब मिली।