कोरांव: गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज के परिसर में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, दिवाकर प्रताप सिंह ने कहा- वीरता के हैं प्रतीक
कोराव के गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि कुंवर दिवाकर प्रताप सिंह उर्फ कृष्णा भैया ने कहा कि महाराणा प्रताप वीरता और वसूलों के प्रतीक थे। उन्होंने देश को एकजुट करने और सर्व समाज को साथ लेकर चलने का काम किया। यह जन्मोत्सव कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।