Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
No video available

छिंदवाड़ा में कलश यात्रा बागेश्वर धाम बाबा जी के लिए

64.9k views | Chhindwara Nagar, Chhindwara | Aug 5, 2023

MORE NEWS

छिंदवाड़ा जिले में एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे
===============================================================

मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने छिंदवाड़ा जिले सहित राज्य के अपने एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों की सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरों की स्थापना शुरू कर दी है। लगभग 8.15 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना विद्युत ग्रिड को चोरी, अनाधिकृत प्रवेश और संभावित नुकसान से सुरक्षित रखने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।
       मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के 417 सबस्टेशनों पर कैमरे चरणबद्ध तरीके से लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की स्थापना से सबस्टेशनों की सुरक्षा एवं गश्त में मानव संसाधन के साथ तकनीक के उपयोग से सुरक्षा की दोहरी परत सुनिश्चित की जा सकेगी।

छिंदवाडा के 8 सबस्टेशन - छिंदवाड़ा जिले के 220 केवी सबस्टेशन छिंदवाड़ा और 132 केवी के 7 सबस्टेशनों छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, चौरई, खापास्वामी, बिछुआ, सावरी, उमरेठ में सी.सी.टी.वी. कैमरे लग गए हैँ ।

टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा कवच- ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यह पहल एमपी ट्रांसको द्वारा एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइनों की निगरानी हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग के बाद उठाया गया एक और तकनीकी कदम है, जो कंपनी के टेक्नोलॉजी-आधारित सुरक्षा समाधान की दिशा में बढ़ते प्रयासों को दर्शाता है।

      कैमरे लगाने का निर्णय पूर्व में ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर न्यूट्रल स्ट्रिप की बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया था। ये कॉपर स्ट्रिप ट्रांसफॉर्मर का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग हैं, जिनके हटाए जाने से व्यापक क्षति और विद्युत आपूर्ति में गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है। चोर इन कॉपर स्ट्रिप्स को निशाना बना रहे थे, जिनका उनके लिए भले ही सीमित मूल्य हो, लेकिन ट्रांसफॉर्मरों के लिए यह अत्यंत आवश्यक हैं। इन स्ट्रिप्स को हटाने से न केवल चोरों के जीवन को खतरा होता है, बल्कि ट्रांसफॉर्मर फेल होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तीन से चार माह तक बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ सकता है।

कॉपर स्ट्रिप की चोरी से विद्युत आपूर्ति में हो सकता है लंबा व्यवधान - यदि  कॉपर स्ट्रिप चोरी के कारण ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होता है, तो कंपनी को आर्थिक क्षति के साथ-साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था दो से तीन माह तक प्रभावित हो सकती है। ट्रांसफॉर्मर प्रायः ऑर्डर पर निर्मित होते हैं, इसलिए उन्हें बदलने में कई महीने लग जाते हैं।
      स्थापित एचडी कैमरे सबस्टेशनों को 360 डिग्री कवरेज प्रदान कर रहे हैं तथा इनमें नाइट विजन, मोशन डिटेक्शन और हाई-रिजॉल्यूशन रिकॉर्डिंग जैसी आधुनिक तकनीकें भी उपलब्ध हैं। इससे रात के समय या दूरस्थ क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की पहचान आसानी से की जा सकेगी।

लाइव फीड अधिकारियों के मोबाइल पर- इन कैमरों का लाइव फीड संबंधित सबस्टेशन प्रभारियों को उनके मोबाइल उपकरणों पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के एकीकरण के माध्यम से जबलपुर स्थित शक्तिभवन मुख्यालय के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से प्रदेश के सभी 417 सबस्टेशनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग का कार्य प्रगति पर है।
      इस तकनीकी व्यवस्था से न केवल सुरक्षा में वृद्धि होगी, बल्कि किसी भी तकनीकी गड़बड़ी, अनाधिकृत प्रवेश या आपात स्थिति की त्वरित जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। अब मुख्यालय से एक क्लिक पर किसी भी सबस्टेशन की निगरानी की जा सकती है, जिससे निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो गई है।
      ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आगे जानकारी दी कि एमपी ट्रांसको का उद्देश्य अपनी आधारभूत संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करना और  प्रदेश के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना है, ताकि कॉपर चोरी जैसी घटनाओं से होने वाली वित्तीय एवं ऑपरेशनल चुनौतियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

छिंदवाड़ा जिले में एमपी ट्रांसको के एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज सबस्टेशनों की सुरक्षा के लिए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरे लगे =============================================================== मध्यप्रदेश शासन के उपक्रम मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने छिंदवाड़ा जिले सहित राज्य के अपने एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशनों की सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाई-परफॉर्मेंस एचडी सीसीटीवी कैमरों की स्थापना शुरू कर दी है। लगभग 8.15 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना विद्युत ग्रिड को चोरी, अनाधिकृत प्रवेश और संभावित नुकसान से सुरक्षित रखने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के 417 सबस्टेशनों पर कैमरे चरणबद्ध तरीके से लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की स्थापना से सबस्टेशनों की सुरक्षा एवं गश्त में मानव संसाधन के साथ तकनीक के उपयोग से सुरक्षा की दोहरी परत सुनिश्चित की जा सकेगी। छिंदवाडा के 8 सबस्टेशन - छिंदवाड़ा जिले के 220 केवी सबस्टेशन छिंदवाड़ा और 132 केवी के 7 सबस्टेशनों छिंदवाड़ा, अमरवाड़ा, चौरई, खापास्वामी, बिछुआ, सावरी, उमरेठ में सी.सी.टी.वी. कैमरे लग गए हैँ । टेक्नोलॉजी आधारित सुरक्षा कवच- ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यह पहल एमपी ट्रांसको द्वारा एक्स्ट्रा हाई टेंशन लाइनों की निगरानी हेतु ड्रोन तकनीक के उपयोग के बाद उठाया गया एक और तकनीकी कदम है, जो कंपनी के टेक्नोलॉजी-आधारित सुरक्षा समाधान की दिशा में बढ़ते प्रयासों को दर्शाता है। कैमरे लगाने का निर्णय पूर्व में ट्रांसफॉर्मरों से कॉपर न्यूट्रल स्ट्रिप की बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर लिया गया था। ये कॉपर स्ट्रिप ट्रांसफॉर्मर का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग हैं, जिनके हटाए जाने से व्यापक क्षति और विद्युत आपूर्ति में गंभीर बाधा उत्पन्न हो सकती है। चोर इन कॉपर स्ट्रिप्स को निशाना बना रहे थे, जिनका उनके लिए भले ही सीमित मूल्य हो, लेकिन ट्रांसफॉर्मरों के लिए यह अत्यंत आवश्यक हैं। इन स्ट्रिप्स को हटाने से न केवल चोरों के जीवन को खतरा होता है, बल्कि ट्रांसफॉर्मर फेल होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को तीन से चार माह तक बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ सकता है। कॉपर स्ट्रिप की चोरी से विद्युत आपूर्ति में हो सकता है लंबा व्यवधान - यदि कॉपर स्ट्रिप चोरी के कारण ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होता है, तो कंपनी को आर्थिक क्षति के साथ-साथ महत्वपूर्ण क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था दो से तीन माह तक प्रभावित हो सकती है। ट्रांसफॉर्मर प्रायः ऑर्डर पर निर्मित होते हैं, इसलिए उन्हें बदलने में कई महीने लग जाते हैं। स्थापित एचडी कैमरे सबस्टेशनों को 360 डिग्री कवरेज प्रदान कर रहे हैं तथा इनमें नाइट विजन, मोशन डिटेक्शन और हाई-रिजॉल्यूशन रिकॉर्डिंग जैसी आधुनिक तकनीकें भी उपलब्ध हैं। इससे रात के समय या दूरस्थ क्षेत्रों में भी संदिग्ध गतिविधियों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। लाइव फीड अधिकारियों के मोबाइल पर- इन कैमरों का लाइव फीड संबंधित सबस्टेशन प्रभारियों को उनके मोबाइल उपकरणों पर उपलब्ध रहेगा। इसके अतिरिक्त ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क के एकीकरण के माध्यम से जबलपुर स्थित शक्तिभवन मुख्यालय के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से प्रदेश के सभी 417 सबस्टेशनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग का कार्य प्रगति पर है। इस तकनीकी व्यवस्था से न केवल सुरक्षा में वृद्धि होगी, बल्कि किसी भी तकनीकी गड़बड़ी, अनाधिकृत प्रवेश या आपात स्थिति की त्वरित जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी। अब मुख्यालय से एक क्लिक पर किसी भी सबस्टेशन की निगरानी की जा सकती है, जिससे निगरानी व्यवस्था और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो गई है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आगे जानकारी दी कि एमपी ट्रांसको का उद्देश्य अपनी आधारभूत संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करना और प्रदेश के उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखना है, ताकि कॉपर चोरी जैसी घटनाओं से होने वाली वित्तीय एवं ऑपरेशनल चुनौतियों को प्रभावी ढंग से रोका जा सके।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने किया रेक प्वाइंट का निरीक्षण
================================================================

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ द्वारा आज मंगलवार को रेक प्वाइंट, छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उर्वरकों के भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया।
      निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एनएफएल कंपनी का लगभग 700 मीट्रिक टन यूरिया तथा 2000 मीट्रिक टन 20:20:0:13 उर्वरक का परिवहन सुचारू रूप से किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उर्वरकों का सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उप संचालक कृषि श्री नाथ ने संबंधित अधिकारियों एवं परिवहन एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा उर्वरकों के वितरण पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

उप संचालक कृषि श्री नाथ ने किया रेक प्वाइंट का निरीक्षण ================================================================ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ द्वारा आज मंगलवार को रेक प्वाइंट, छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को समय पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उर्वरकों के भंडारण, परिवहन एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एनएफएल कंपनी का लगभग 700 मीट्रिक टन यूरिया तथा 2000 मीट्रिक टन 20:20:0:13 उर्वरक का परिवहन सुचारू रूप से किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उर्वरकों का सुरक्षित भंडारण एवं समयबद्ध परिवहन सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के किसानों को आवश्यकतानुसार उर्वरकों की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उप संचालक कृषि श्री नाथ ने संबंधित अधिकारियों एवं परिवहन एजेंसियों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा उर्वरकों के वितरण पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

#दास्तां_खुशियों_की

फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 में छिंदवाड़ा की मजबूत दावेदारी, "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" के तीनों श्रेणियों के जूरी प्रस्तुतीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण
===================================

स्वच्छता एवं वॉश (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार) के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले की अभिनव पहल "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रभावी पहचान बना रही है। फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतर्गत जिले का चयन तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में किया गया है, जिनके लिए एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष चरणबद्ध रूप से प्रस्तुतीकरण दिए जा रहे हैं।
       उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 2026 को सतत रखरखाव एवं वॉश प्रणाली के सामुदायिक प्रबंधन में उत्कृष्टता श्रेणी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार द्वारा एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" का प्रस्तुतीकरण दिया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए 06 जुलाई 2026 को वॉश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास पहल तथा 07 जुलाई 2026 को विद्यालयों में वॉश पर विशेष फोकस श्रेणी के लिए भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के नवाचार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया।
       तीनों प्रस्तुतियों के दौरान जूरी सदस्यों ने "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" के प्रभावी क्रियान्वयन, जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत रखरखाव, विद्यालयों में स्वच्छता सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कौशल विकास, नवाचार तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विभिन्न पहलुओं की सराहना की।
        उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जिले की "वॉश ऑन व्हील्स" पहल को वर्ष 2025 में फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसी सफल मॉडल को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" पहल प्रारंभ की गई है।
        इस पहल के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, सिंगल विलेज स्कीम के वितरण वाल्व का रखरखाव, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थापित पानी की टंकियों की स्वच्छता, घरेलू नल कनेक्शन एवं नल-टोटियों की मरम्मत जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के नियमित रखरखाव, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन तथा जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
        कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में संचालित यह नवाचार जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा की विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है।

#WashOnWheelsPlus 
#SwachhBharatMissionGrameen 
#स्वच्छता_साथी 
#procwa #छिंदवाड़ा 
#JansamparkMP 
Swachh Bharat Mission, India 
Swachh Bharat Mission - G Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) 
Jansampark Madhya Pradesh

#दास्तां_खुशियों_की फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 में छिंदवाड़ा की मजबूत दावेदारी, "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" के तीनों श्रेणियों के जूरी प्रस्तुतीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण =================================== स्वच्छता एवं वॉश (जल, स्वच्छता एवं स्वच्छ व्यवहार) के क्षेत्र में छिंदवाड़ा जिले की अभिनव पहल "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रभावी पहचान बना रही है। फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन अवॉर्ड्स-2026 के अंतर्गत जिले का चयन तीन महत्वपूर्ण श्रेणियों में किया गया है, जिनके लिए एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष चरणबद्ध रूप से प्रस्तुतीकरण दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 01 जुलाई 2026 को सतत रखरखाव एवं वॉश प्रणाली के सामुदायिक प्रबंधन में उत्कृष्टता श्रेणी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार द्वारा एग्जीक्यूटिव जूरी के समक्ष "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" का प्रस्तुतीकरण दिया गया था। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए 06 जुलाई 2026 को वॉश के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कौशल विकास पहल तथा 07 जुलाई 2026 को विद्यालयों में वॉश पर विशेष फोकस श्रेणी के लिए भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से जिले के नवाचार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया। तीनों प्रस्तुतियों के दौरान जूरी सदस्यों ने "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" के प्रभावी क्रियान्वयन, जल एवं स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत रखरखाव, विद्यालयों में स्वच्छता सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कौशल विकास, नवाचार तथा सामुदायिक सहभागिता जैसे विभिन्न पहलुओं की सराहना की। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जिले की "वॉश ऑन व्हील्स" पहल को वर्ष 2025 में फिक्की इंडिया सैनिटेशन कोएलिशन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसी सफल मॉडल को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप देते हुए जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत "वॉश ऑन व्हील्स प्लस" पहल प्रारंभ की गई है। इस पहल के माध्यम से जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों की नियमित साफ-सफाई, सिंगल विलेज स्कीम के वितरण वाल्व का रखरखाव, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थापित पानी की टंकियों की स्वच्छता, घरेलू नल कनेक्शन एवं नल-टोटियों की मरम्मत जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों के नियमित रखरखाव, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन तथा जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अग्रिम कुमार के मार्गदर्शन में संचालित यह नवाचार जिला पंचायत की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) टीम एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा की विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। #WashOnWheelsPlus #SwachhBharatMissionGrameen #स्वच्छता_साथी #procwa #छिंदवाड़ा #JansamparkMP Swachh Bharat Mission, India Swachh Bharat Mission - G Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry (FICCI) Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने आज रेक प्वाइंट छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएफएल कंपनी के 700 मीट्रिक टन यूरिया एवं 2000 मीट्रिक टन 20:20:0:13 उर्वरक का परिवहन सुचारू रूप से संचालित पाया गया। 

#procwa 
#Chhindwara #Agriculture #JansamparkMP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh

कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने आज रेक प्वाइंट छिंदवाड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनएफएल कंपनी के 700 मीट्रिक टन यूरिया एवं 2000 मीट्रिक टन 20:20:0:13 उर्वरक का परिवहन सुचारू रूप से संचालित पाया गया। #procwa #Chhindwara #Agriculture #JansamparkMP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर नवांकुर संस्था ने किया त्रिवेणी पौधारोपण

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
===============================================================

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस एवं स्वैच्छिकता दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की प्रथम पायरी शिवनगरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव ब्लॉक की नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया।
      संस्था की अध्यक्ष सुश्री अर्चना माहोरे के नेतृत्व में बरगद, पीपल एवं नीम के त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विशाला ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शंकर कुमरे सहित श्रीमती प्रमिला, श्रीमती कविता, श्रीमती सविता, श्रीमती सिंधु, श्री रामलाल एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था के सदस्य श्रीमती अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती आयशा लोधी एवं श्रीमती बबीता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
       सुश्री अर्चना माहोरे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी माँ और प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जिम्मेदारी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवन, शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर नवांकुर संस्था ने किया त्रिवेणी पौधारोपण "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश =============================================================== मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस एवं स्वैच्छिकता दिवस के उपलक्ष्य में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव की प्रथम पायरी शिवनगरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जुन्नारदेव ब्लॉक की नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति द्वारा आयोजित किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुश्री अर्चना माहोरे के नेतृत्व में बरगद, पीपल एवं नीम के त्रिवेणी पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विशाला ग्राम पंचायत के सरपंच श्री शंकर कुमरे सहित श्रीमती प्रमिला, श्रीमती कविता, श्रीमती सविता, श्रीमती सिंधु, श्री रामलाल एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था के सदस्य श्रीमती अलका शुक्ला, डॉ. मीरा पराड़कर, श्रीमती आयशा लोधी एवं श्रीमती बबीता ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। सुश्री अर्चना माहोरे ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी माँ और प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान एवं जिम्मेदारी का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवन, शुद्ध हवा और सुरक्षित भविष्य प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है और उसकी सुरक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Chhindwara, Madhya Pradesh | Jul 6, 2026

छिंदवाड़ा में कलश यात्रा बागेश्वर धाम बाबा जी के लिए - Chhindwara Nagar News