जांजगीर: लावारिस मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन की पहल, सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिली रेडियम पट्टियां
जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों को रोकने और लावारिस एवं निजी मवेशियों की सुरक्षा के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल को प्रशासन का सहयोग मिला है। कार्यकर्ताओं ने पूर्व में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सड़कों पर घूमने वाली गायों के गले में रेडियम पट्टी लगाने की मांग की थी। इस पहल को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने रेडियम पट्टियां उपलब्ध