मुरैना नगर: नगरा के पास मोड पर बाइक सवार महिला और उसका बेटा सड़क पर गिरकर घायल हुए, अस्पताल में भर्ती
बाइक पर सवार महिला अपने पति के साथ गांव के लिए जा रही थी, तभी नगरा गांव के पास मोड पर अनियंत्रित होकर महिला बाइक से गिर पड़ी, बताया जाता है कि महिला की गोद में उसका बेटा भी था ,जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको मुरैना जिला अस्पताल में उपचार के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।