गुना नगर: गुना जिले के वीएलई संघ ने अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन की जिला पंचायत सीईओ को दी सूचना, सौंपा ज्ञापन
महात्मा गांधी ग्राम सेवा परियोजना के तहत नियुक्त वीएलई को 42 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। उनकी मांग को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया गया है। गुना जिले के वीएलई संघ ने इस संबंध में पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा है।