गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी निवासी युवक लगभग 10-12 दिनों से लापता ,पुलिस नहीं कर रही सुनवाई
कैंट थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में रहने वाला एक युवक 10-12 दिनों से लापता है। जानकारी के अनुसार, एक ट्रक चालक ने उसे मुम्बई ले जाया, लेकिन वापस नहीं लाया। युवक के बूढ़े माता-पिता और बालक कैंट पुलिस थाने में उसकी सुनवाई के लिए चक्कर लगा रहे हैं, पर सुनवाई नहीं हो रही है।