गुना नगर: जिले में पदस्थ 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच, पुलिस लाइन गुना में लगा शिविर
गुना एसपी संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में पुलिस लाइन गुना में जिले में पदस्थ 45 वर्ष से अधिक उम्र के पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच करने स्वास्थ्य विभाग गुना के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया एसपी ने बताया कि पुलिस जवानों के स्वास्थ्य की जांच कर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी