गुना नगर: म्याना में अवैध खनन में नायब तहसीलदार, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक ट्रैक्टर ट्राली किये गये जप्त
गुना में कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनन को रोकने के लिए कार्यवाही जारी है। तहसीलदार जयप्रकाश गौतम ने सेंधुआ गाँव में रेत उत्खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस के साथ जब्त किया। म्याना क्षेत्र में यह कार्यवाही की गई, जिसमें निरपत नामक व्यक्ति एक अवैध रसीद के साथ उपस्थित थे।