गुना नगर: संजय स्टेडियम के पास यूनिटी पार्क में लगा तिरंगा झंडा फटा, फ्लैग कोड का नहीं हो रहा पालन
गुना में संजय स्टेडियम के पास यूनिटी पार्क में लगा तिरंगा झंडा फट गया है इस पर गुना नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष शेखर वशिष्ट ने कहा फ्लैग कोड का पालन नहीं हो रहा है प्रशासन को अनुमति निरस्त करना चाहिए बेशकीमती जमीन पर कब्जा रखना मुख्य उद्देश्य है व्यवस्थापकों को तिरंगे की परवाह नहीं है नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से शिकायत कर मामले से अवगत कराने की बात कही