भिवानी: भिवानी लेडी टीचर मर्डर केस: 5 दिन बाद भी हत्यारों का सुराग नहीं, न्याय की मांग को लेकर धरना जारी
भिवानी के गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी लेडी टीचर मनीषा की हत्या मामले में 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इधर, परिजन, ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने ढिगावा में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक PGI भेजा गया। हालांकि परिजनों ने दोहरे पोस्टमॉर्टम के बाद भी मनीषा का शव नहीं लिया है।