सदर: गृहकर बकायेदारों को बड़ी राहत, नगर निगम ने खत्म किया चक्रवृद्धि ब्याज, 1.25 लाख से अधिक भवन स्वामियों होंगे शामिल
Sadar, Allahabad | Sep 12, 2026
प्रयागराज में गृहकर का बकाया बढ़ने से परेशान भवन स्वामियों को नगर निगम ने राहत दी है। अब बकाये पर चक्रवृद्धि ब्याज का बोझ नहीं बढ़ेगा। नगर निगम ने ब्याज की व्यवस्था बदली है और चक्रवृद्धि ब्याज को खत्म कर दिया है। इसका सीधा फायदा शहर के करीब 1.25 लाख से ज्यादा भवन स्वामियों को मिलने की उम्मीद है।