पूरनपुर: मुझा खुर्द रोड पर चुनावी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से जानलेवा हमला
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर गौटियां निवासी नरेंद्र सिंह अपने साथी राम औतार के साथ पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द रोड पर खड़े थे। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रामपाल सिंह अपने साथ चार पाँच लोगों को लेकर दो बाइकों से पहुंचे और चुनावी रंजिश के चलते नरेंद्र सिंह और राम औतार पर धारदार हथियार व लोहे की राड से हमला कर दिया।