सरदारशहर: सरदारशहर में बदहाल सड़कों से वाहन चालक परेशान, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई
सरदारशहर। नगर परिषद क्षेत्र की कई मुख्य सड़कें गहरे गड्ढों और टूटी हालत में हैं। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बार-बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि टूटी सड़कों से ऑटो को नुकसान हो रहा है।