लखीसराय: क्यूल नदी में विष्णु महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, यज्ञ मंडप में लगी परिक्रमा
लखीसराय। शहर के नया बाजार क्यूल नदी तट पर आयोजित श्री श्री 1008 श्री महा विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ किया गया। महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।रविवार की पूर्वाह्न 10:15 पर यज्ञ मंडप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर परिक्रमा करते नजर आए।