मिर्ज़ापुर: जिगना के छानबे भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि के चुनाव में निर्विरोध चुने गए दोनों पद के प्रत्याशी
बताते चले कि रविवार की दोपहर 2:00 बजे जिगना भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में छानबे मंडल अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र प्रीतेश सिंह तथा जिला प्रतिनिधि के लिए वीरेंद्र तिवारी ने नामांकन फॉर्म भरा। अन्य किसी के फॉर्म नहीं भरने से दोनों पदों के लिए निर्विरोध चयन का मार्ग प्रशस्त हो गया। पार्टी के जिला मंत्री कौशल श्रीवास्तव बतौर पर्यवेक्षक इस चुनाव में मौजूद रहे।