मिर्ज़ापुर: रोटरी क्लब विंध्याचल ने पुरानी अंजही स्थित केसरवानी धर्मशाला में गरीबों को बांटे कंबल, मझवा विधायक ने की संस्था की तारीफ
रोटरी क्लब विंध्याचल द्वारा पुरानी अंजही स्थित केसरवानी धर्मशाला में रविवार की सुबह 11 बजे ठंड से बचने के लिए गरीबों में कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने संस्था के इस पुनीत कार्य की सराहना की। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ अमित केसरवानी, सचिन अमित सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुशील झुनझुनवाला, सचिव उदय गुप्ता व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।