मिर्ज़ापुर: जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर 17 लोगों के खिलाफ की शांति भंग की कार्रवाई
एसपी अभिनंदन के निर्देश पर जिले भर में शनिवार की शाम 5:00 बजे अभियान चलाकर 17 व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई पुलिस ने बताया कि जनपद में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया गया था। पकड़े गए सभी व्यक्तियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जमानत मिल गई है।