मिर्ज़ापुर: डैफोडिल्स स्कूल के छात्रों ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए शेयर एंड केयर संस्था को 163800 रुपए दिए
कैंसर पीड़ितों की मदद करने वाली संस्था शेयर एंड केयर को 163800 रूपये की धनराशि प्रदान कर डैफोडिल्स स्कूल के छात्रों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। डायरेक्टर अपराजिता सिंह ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य का कार्य नहीं है। बच्चों द्वारा छोटे-छोटे धनराशि को और मैनेजमेंट की तरफ से 163000 रुपए की धनराशि संस्था के सदस्य किशन कुमार को सौंपा गया है।