चकरनगर: वंसरी गाँव के हार में लगी भीषण आग, घास-फूस के साथ कई हरे वृक्ष जले, बीहड़ाचल क्षेत्र में आग लगने का सिलसिला जारी
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे विठोली थाना क्षेत्र के ग्राम वंसरी के हार में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से भीषण आग पर काबू पाया बताते दें कि इन दिनों बीहड़ाचल क्षेत्र एक के बाद एक आग लगने का सिलसिला जारी है।सिन्डोस के बाद वंसरी के खेतों में आग लगने से खास फूस के साथ हरे वृक्ष तक जलकर राख में तब्दील हो गए।