धनौरा: गजरौला हाईवे पर दिन निकलते ही ढाई लाख की लूट, क्षेत्र में फैली सनसनी
गजरौला शहर में हाईवे पर दिन निकलते ही नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की। इतना ही नहीं लूटपाट के दौरान बदमाशों ने बाइक सवार को घायल कर दिया और उससे सोने का ब्रेसलेट, एक मोबाइल और जेब में रखी 60 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बदमाशों को पकड़ने की काबिंग की।