सरदारशहर: सरदारशहर में जलदाय विभाग की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा
सरदारशहर की करनी कॉलोनी भींवसर से सरदारशहर रोड पर जलदाय विभाग की लापरवाही से लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पाइपलाइन लीक होने से सड़क पर पानी बह रहा है। कई दिनों से समस्या बनी हुई है लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली। एक ओर गर्मी में पेयजल संकट गहरा रहा है, वहीं दूसरी ओर खुलेआम पानी की बर्बादी हो रहा है।