विजयीपुर: टीबी रोगी खोज अभियान के तहत विजयीपुर प्रखंड के भरपुरवा में जागरूकता शिविर आयोजित
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त तक चल रहे टीबी रोगी खोज अभियान के अंतर्गत विजयीपुर प्रखंड के भरपुरवा पंचायत के नवका टोला में जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते हुए समय पर जांच कराने की अपील की। बताया गया कि नियमित दवा और समय पर पहचान से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है