फुलवरिया: कंधवरिया माझा में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 29 कार्टून देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कंधवरिया माझा में गुरूवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल की झाड़ियों में छुपा कर रखे गए 29 कार्टून बंटी बबली नामक देसी शराब को जब्त कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों के साथ यह कार्रवाई की गई।