फुलवरिया: कोयलादेवा में लोकसभा चुनाव के जिला आइकॉन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, कहा- मतदान का प्रयोग ही लोकतंत्र की बड़ी शक्ति
प्रखंड क्षेत्र के कोयला देवा व कररिया में लोकसभा चुनाव के जिला आईकॉन पहलवान राम पूजन साहनी ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान आम लोगों से मतदान के प्रति उनके अधिकार व कर्तव्यों का बोध कराते हुए सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। पहलवान राम पूजन साहनी ने कहा कि भय, लोभ किए बिना लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी दे।