फुलवरिया: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर फुलवरिया थाना अंतर्गत किया गया फ्लैग मार्च, CAPF टीम के साथ थानाध्यक्ष भी रहे शामिल
फुलवरिया थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को थाना पुलिस फोर्स और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल टीम के द्वारा विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज और अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार भी शामिल रहे। लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र व निर्भीक होकर मतदान करने की लोगों से अपील भी की गई।