खुरई: खुरई में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी का त्योहार, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Khurai, Sagar | Apr 6, 2025 रविवार को खुरई में धूमधाम से रामनवमी मनाई गई। शाम लगभग 5 बजे देव पुराने हनुमान मंदिर से निकली विशाल शोभायात्रा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में प्रभु श्री राम की पालकी राम दरबार केवट प्रसंग सहित कई झाकियां शामिल हुईं। कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। प्रभु श्री राम की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।