खुरई: हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुरेश कैत का खुरई न्यायालय में हुआ भव्य स्वागत, अधिवक्ता संघ ने रखी अपनी मांगें
Khurai, Sagar | Apr 6, 2025 रविवार शाम लगभग 4 बजे अल्प प्रवास पर खुरई न्यायालय पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायाधिपति सुरेश कुमार कैत। अधिवक्ता संघ खुरई ने किया जोरदार स्वागत। इस अवसर पर संघ की ओर से अध्यक्ष केएम चौबे ने कई मांगे न्यायाधिपति के सामने रखी। जिस पर न्यायाधिपति ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद न्यायाधिपति ने अधिवक्ताओं के बैठने के भवन का निरीक्षण रिनोवेशन के निर्देश दिए।