सरदारशहर: सरदारशहर में 345 क्विंटल सरसों लूट मामले में हरियाणा से दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
सरदारशहर। व्यापारी से सरसों लूट मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रांसपोर्ट कंपनी से व्यापारी को विश्वास में लेकर 345 क्विंटल सरसों ट्रक में लोड कर फरार हो गए थे। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर हरियाणा निवासी दो लोगों को पकड़ा है।