गोरखपुर: जेल में बंद कैदियों के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए जेल लोक अदालत का आयोजन, रेलवे संबंधित दो प्रकरणों का निस्तारण
जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर राजकुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आज जिला कारागार में जेल लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के मामलों का त्वरित निस्तारण और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बताया गया।मौके पर रेलवे से संबंधित कुल दो बंदियों के प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।