चास: चास के जोधाडीह मोड़ पर शहीद लीलू-हीरू-पटल बाउरी का शहादत दिवस मनाया गया, सांसद ढुल्लू महतो हुए शामिल
Chas, Bokaro | Nov 1, 2025 अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति, बोकारो जिला की ओर से शनिवार को शहीद लीलू-हीरू-पटल बाउरी शहादत दिवस के अवसर पर जोधाडीह मोड़ शहीद चौक पर भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व समिति के जिला अध्यक्ष मधुसूदन बाउरी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो शामिल हुए।