चास: बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र, सेक्टर 3 में एक बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान की चोरी
Chas, Bokaro | Nov 1, 2025 बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर 3 में एक बंद घर से लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान चोरी हो गए। यह घटना बीती रात अनिल सिंह के क्वार्टर संख्या 381 में हुई, जब वे अपने परिवार के साथ कानपुर गए हुए थे।अनिल सिंह ने घर की चाबी अपने पड़ोसी के पास रखी थी। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने घर पर लगा ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।