झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के सहयोग से कैंसर पीड़ित को मिला मुख्यमंत्री असाध्य रोग योजना का लाभ कोडरमा: असनाबाद निवासी 36 वर्षीय मो. रियाज उद्दीन पिछले एक वर्ष से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जीभ में कैंसर का लक्षण पाए जाने के बाद वह इलाज के लिए मुंबई गए, जहाँ उपचार के दौरान उनकी पूरी जमा–पूंजी खर्च हो गई। इलाज जारी रखने के लिए परिवा