गंगरार: गंगरार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में मेडी खेड़ा के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में अजय सिंघिवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विष्णु सिंघिवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया।