कासगंज: कासगंज के भिठोना गांव के समीप ट्रेन से कटकर हुई अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कासगंज कोतवाली क्षेत्र के भिठोना गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक 50 साल के अधेड व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को भेजकर जांच शुरु करदी है। मृतक राजीव जिला एटा का रहने वाला था। मृतक कासगंज की नोवा दूध फैक्ट्री में सुपर वाइजर के पद पर काम करता था। मृतक की मौत के बाद उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।