पहाड़ी: ऑपरेशन पृथ्वी के तहत पहाड़ी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो हाईवा ट्रक किए जब्त
पुलिस अधीक्षक डीग के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन पृथ्वी” अभियान के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाईवा ट्रकों को जब्त किया है। कार्रवाई थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। गुरुवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी।पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दोनों ट्रकों में गिट्टी सहित अन्य सामान नियमों के विरुद्ध भरा हुआ मिला।