रीगा: सीतामढ़ी में 149 आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण, तीन केंद्रों में मिली अनियमितताएं
Riga, Sitamarhi | Jun 27, 2026 जिला पदाधिकारी रिची पांडे के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले के 149 आंगनबाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण कराया गया। 31 जांच पदाधिकारियों की रिपोर्ट में अधिकांश केंद्रों का संचालन संतोषजनक पाया गया, जबकि रीगा, बथनाहा और बैरगनिया प्रखंड के तीन केंद्रों में नाश्ता वितरण, केंद्र बंद रहने साफ सफाई अभिलेख संधारण एवं थी वितरण में अनियमितता सामने आई।