गड़हनी: गड़हनी स्टेट बैंक के पास आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बना गड्ढा जानलेवा
गड़हनी स्टेट बैंक के पास आरा सासाराम स्टेट हाइवे सड़क पर कई बड़े बड़े गड्ढा बन चुका है जो बहुत ही जानलेवा बन चुका है। रोज दर्जनों गाड़ी उस गद्दे में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो रही है और सवारी भी चोटिल हो रहे है।इसको लेकर आए दिन छोटी गाड़ी पलटने से बचती है लेकिन कोई पदाधिकारी उसको बनाने की कोशिश नहीं कर रहे है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत से भी गुजार लगाया है।