मिर्ज़ापुर: रमईपट्टी में एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, भाई ने ऑक्सीजन की कमी का लगाया आरोप
रमईपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने रविवार की रात 9:30 बजे हंगामा कर दिया।देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्षापट्टी निवासी काजू ने बताया कि बहन सुषमा की शादी तिवारीपुर गांव में हुई थी। प्रसव पीड़ा से परेशान बहन को 10 दिन पहले भर्ती किया था। अस्पताल द्वारा पैसे की मांग की गई थी। नहीं देने पर ऑक्सीजन की कमी से बहन की मौत हो गई।