मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली के संगमोहाल में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई
बैठक के मुख्य अतिथि रहे संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 10 दिसंबर 2024 को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर विशाल मानवाधिकार उत्सव कार्यक्रम आयोजित करने। तथा मंडल स्तर पर सबसे बड़ा कार्यक्रम संरक्षण की ओर से करने की सहमति बनाई गई। इस बार संरक्षण द्वारा मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक बड़ा सम्मेलन किया जाएगा।