गोरखपुर: दुकान में घुसकर सोना चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने नगदी और 41 नोज पिन किया बरामद
पीड़ित व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस तहरीर देकर बताया था।कि 02 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान में घुसकर 22 ग्राम सोना व 20 हजार रूपये नगद चोरी कर लिया गया है।04 तारीख को पीड़ित ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था।तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया।और 41 नोज पिन और नगदी बरामद किया है।