गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
मोदीनगर थाना क्षेत्र में बीते बुधवार देर रात एक नवविवाहित युवती की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। गुरुवार को मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में बलेनो गाड़ी न देने के चलते मृतका को लगातार प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते पति और देवर ने युवती की हत्या कर दी है।