हमीरगढ़: ईको पार्क में सिर कुचलकर युवक की हत्या, नहीं हो सकी शव की पहचान
हमीरगढ़ क्षेत्र में स्थित ईको पार्क में एक अज्ञात युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस ने एक खाई से बरामद किया, जो दो से तीन दिन पुराना होकर सड़ गल चुका है। शरीर का कुछ हिस्सा जानवरों ने नौंच डाला। ऐसे में शव की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। उधर, कत्ल की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पहचान के लिए शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है|